37.3 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

सीपी इंटरनेशनल स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका रेनू मिश्रा के निधन पर शोक, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Must read

 

फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रेनू मिश्रा के 4 जुलाई 2026 को हुए आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार गहरे शोक में डूब गया। उनके असामयिक निधन को विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, श्रीमती रेनू मिश्रा विद्यालय की स्थापना के प्रथम शैक्षणिक सत्र से ही संस्थान से जुड़ी हुई थीं। अपने सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व, उत्कृष्ट शिक्षण शैली, कर्तव्यनिष्ठा तथा विद्यार्थियों के प्रति मातृवत स्नेह के कारण उन्होंने विद्यालय परिवार में विशेष स्थान बनाया था। वे विद्यार्थियों की प्रिय शिक्षिका होने के साथ-साथ सहकर्मियों के बीच भी अपनी आत्मीयता और समर्पण के लिए सदैव सम्मानित रहीं।

उनकी पावन स्मृति में 6 जुलाई 2026 को विद्यालय में शोकस्वरूप अवकाश घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे, प्रधानाचार्य श्री पी. रथ, उपप्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विद्यालय परिवार ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि श्रीमती रेनू मिश्रा का सादगीपूर्ण जीवन, सेवा-भाव, अनुशासन, समर्पण और स्नेहिल व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान और विद्यार्थियों के जीवन पर उनका सकारात्मक प्रभाव हमेशा स्मरण किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पावन स्मृतियाँ सदैव सभी के हृदय में जीवित रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article