लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
शिवपाल यादव ने कहा, “2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।
सपा नेता का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले समय में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चुनावी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।


