36.9 C
Lucknow
Sunday, July 5, 2026

‘खामेनेई के अंतिम संस्कार पर हमारी नजर’: ट्रम्प

Must read

– फिर साधा तेहरान पर निशाना

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नजर अंतिम संस्कार से जुड़े पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि ईरान की गतिविधियों पर अमेरिकी प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है।

ट्रंप ने हाल के दिनों में कई बार ईरान पर तीखी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए “एक सप्ताह का समय” दिया है। उनका कहना था कि इस दौरान कोई नई सैन्य कार्रवाई या वार्ता आगे नहीं बढ़ाई जाएगी ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सके।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि उनका मानना था कि ईरान में खामेनेई के प्रति व्यापक असंतोष है। उन्होंने यह तक टिप्पणी की कि लोगों के आंसू “शायद वास्तविक नहीं” भी हो सकते हैं। उनके इस बयान पर ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

उधर, तेहरान में खामेनेई के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सरकारी अनुमान के अनुसार, अंतिम संस्कार की विभिन्न रस्मों में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। समारोह के दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इज़राइल मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए। कई स्थानों पर बदला लेने की मांग करते पोस्टर और बैनर भी दिखाई दिए।

ईरान के लिए यह अंतिम संस्कार केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। सरकार इसे राष्ट्रीय एकजुटता और प्रतिरोध का प्रतीक बता रही है, जबकि विपक्षी समूह इसे सरकारी प्रचार का हिस्सा बता रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article