36.6 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

राम मंदिर में पहले दिन से चल रहा था खेल : बृजभूषण

Must read

 

गोंडा। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। गोंडा में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर पहले दिन से ही ‘खेल’ चल रहा था, यही वजह है कि वह आज तक भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने चार वर्ष पहले ही अपनी आशंका जता दी थी, जब इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हो रही थी।

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को भी उचित सम्मान नहीं मिला। बृजभूषण ने यह भी याद दिलाया कि उन्हें श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों में भी आमंत्रित नहीं किया गया था।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसकी आंच अब ट्रस्ट से आगे बढ़कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंच रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते पारदर्शिता बरती जाती तो आज ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article