39.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

यूपी टीईटी-2026 का दूसरा दिन आज, 60 जिलों के 955 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2026) का आज दूसरा दिन है। आज और कल भी प्रदेशभर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर करीब 16 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ ही सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश के अलावा एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अन्य राज्यों से भी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article