39.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

14 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर शुरू होगी टोल वसूली, कार चालकों को देना होगा ₹275

Must read

 

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर 14 जुलाई से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के लिए टोल दरें निर्धारित कर दी हैं।

निर्धारित दरों के अनुसार, कार, जीप और वैन चालकों को एक बार की यात्रा के लिए ₹275 का टोल देना होगा। वहीं, वार्षिक फास्टैग पास लेने वाले पात्र निजी वाहन चालकों को ₹15 प्रति यात्रा की रियायती दर का लाभ मिलेगा।

एनएचएआई के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर टोल संग्रह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टोल प्लाजा पर फास्टैग आधारित भुगतान व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम बनी रहे।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा, यातायात का दबाव घटेगा और औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article