34 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी

Must read

– ₹1,278 करोड़ का निवेश, 4,498 आवासीय-व्यावसायिक इकाइयां होंगी विकसित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के चार जिलों की 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं में 1,278 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा, जिससे आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रेरा की स्वीकृति के बाद इन परियोजनाओं के तहत 4,498 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। परियोजनाओं के शुरू होने से निर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

मंजूर की गई परियोजनाओं में लखनऊ को सबसे अधिक छह परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, जबकि नोएडा में लगभग 496 करोड़ रुपये का सर्वाधिक निवेश प्रस्तावित है। अन्य परियोजनाएं भी संबंधित जिलों में आवासीय एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देंगी।

यूपी रेरा ने कहा कि परियोजनाओं के पंजीकरण और विकास में पारदर्शिता, समयबद्ध निर्माण और खरीदारों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राधिकरण का उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ घर खरीदारों का विश्वास मजबूत करना और नियमानुसार परियोजनाओं का विकास सुनिश्चित करना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article