30.5 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

गोमतीनगर फायरिंग कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Must read

 

लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में स्थित मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मनीष ईटिंग प्वाइंट पर किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसके दौरान फायरिंग भी की गई। गोली लगने से होटल का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article