– अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल को राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है।


