अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच गोपाल राव सोमवार सुबह प्रोटोकॉल के साथ मंदिर परिसर में नजर आए। उन्हें पहले व्यवस्था से हटाए जाने का दावा किया गया था, लेकिन आरती के दौरान उनकी सक्रिय मौजूदगी ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


