38.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह, दिलाई शपथ

Must read

फर्रुखाबाद।भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक “सहकारिता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा।
इस क्रम में दि फर्रूखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फतेहगढ़ के सभापति कुलदीप गंगवार के दिशा निर्देश के अनुपालन में सहा. आयुक्त एवं सहा.निबन्धक, सहकारिता फर्रुखाबाद अजय पालीवाल, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक देवेंद्र सिंह तथा बैंक मुख्यालय एवं शाखा फतेहगढ़ के कर्मचारियों द्वारा “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने हेतु शपथ ग्रहण ली गई।
इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष श कुलदीप गंगवार तथा बैंक सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील त्रिपाठी ने जनपद के समस्त सहकारी सदस्यों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article