45 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

सिटी मजिस्ट्रेट के बाद अब संयुक्त टीम संभालेगी जांच की कमान

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिले में अमानक कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ चल रहे अभियान को अब और प्रभावी बनाया जा रहा है। अभी तक इन संस्थानों की जांच और छापेमारी की जिम्मेदारी केवल सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर पर थी, लेकिन अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई को व्यापक और व्यवस्थित बनाने के लिए बहु-विभागीय संयुक्त टीम का गठन कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत गठित टीम में विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अग्निशमन विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के एक-एक अधिकारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिस क्षेत्र में जांच की जाएगी, वहां संबंधित थाना क्षेत्र का एक उपनिरीक्षक (दारोगा) और दो पुलिसकर्मी भी टीम के साथ रहेंगे।

यह संयुक्त टीम जिले के कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल, कॉम्प्लेक्स और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर भवन सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास समेत अन्य आवश्यक मानकों की जांच करेगी। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नोटिस, जुर्माना, सीलिंग या अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और विद्यार्थियों व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article