40.4 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

दिल्ली से रायपुर जा रही IndiGo फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के चलते विमान डायवर्ट

Must read

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) पर शनिवार शाम को दिल्ली से रायपुर जाने वाली IndiGo की एक फ्लाइट को इमरजेंसी में लैंड कराई गई। रायपुर में खराब मौसम के कारण दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया था। इस उड़ान (6ई 6312) में 289 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, रायपुर में शनिवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। खराब मौसम के कारण रायपुर स्थित एयरपोर्ट के ऊपर फ्लाइट ने कई चक्कर लगाए लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी। वहां से उसे लखनऊ लौटकर आना पड़ा। दिल्ली से शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली यह उड़ान अपने गंतव्य पर नहीं उतर सकी।

फ्लाइट शाम 5:57 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। डायवर्जन के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर काफी देर तक विमान के अंदर ही बैठे रहे। बाद में, रायपुर का मौसम सामान्य होने पर विमान को शाम 6:45 बजे लखनऊ से रायपुर के लिए रवाना किया गया।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article