42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

यौम-ए-आशूरा पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज ने लगाई सबील, शर्बत पिलाकर दी इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि

Must read

 

फर्रुखाबाद। यौम-ए-आशूरा (मोहर्रम) के अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर से टाउन हाल तिराहे पर सबील लगाकर आमजन, अकीदतमंदों और राहगीरों को शर्बत एवं कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए गए। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों की प्यास बुझाते हुए शहीद-ए-कर्बला हज़रत इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी ने किया। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शहादत इंसानियत, सत्य, न्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का अमर संदेश देती है। मोहर्रम हमें आपसी भाईचारे, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी हाजी फज़ल मंसूरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता इरशाद अली सैफी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अदनान शाकिर, क़ारी मुख़्तार साहब, शहर काज़ी मुताहिर अली, शकील कुरैशी, मेराजुद्दीन शेख, प्रदेश कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष इदरीश सिद्दीकी, एडवोकेट नूर मोहम्मद, अशफ़ाक़ मंसूरी, तस्लीम मंसूरी, साकिब अंसारी, मुख्तार अहमद अंसारी (टेनी भाई), मुजाहिद अंसारी, असलम कुरैशी, इमरान मंसूरी, अमान मंसूरी, वाहिद सलमानी, अनस कुरैशी, एडवोकेट इमरान सिद्दीकी (चांद मियां), रहबर अमान सिद्दीकी, राशिद अल्वी, अनवर राईन, असलम अब्बासी, इश्तियाक मंसूरी, इबरार मंसूरी, सुनील आर्या, अमन सलमानी, फरीद, जावेद खां बंगश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को शरबत और शीतल पेय वितरित कर सामाजिक सद्भाव, सेवा और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ भी की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article