28 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, बाइक तोड़ी; पांच नामजद समेत सात पर मुकदमा

Must read

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट और उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम चुन्नूपुर गढ़िया ताजपुर निवासी शिवकुमार पुत्र बालकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव से करीब एक किलोमीटर पहले भट्टे के पास बेटू उर्फ अरुण पुत्र गोपेन्द्र, भानु पुत्र मटरू निवासी नगला दलजीत सिंह, पुष्पेंद्र पुत्र सुखनंदन निवासी नगला महानंद, सचिन पुत्र महेश निवासी चुन्नूपुर गढ़िया, अंशुल पुत्र तेखबहादुर निवासी करमचंदपुर तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी और मुकदमे में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article