फर्रुखाबाद। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (उत्तर प्रदेश) की जनपद इकाई की बैठक गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर दलवीर सिंह ने की।
बैठक में विभागीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संघ के मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव इंजीनियर आरपीओ सोनकर एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान वर्ष 2026 के लिए जनपद कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें इंजीनियर दलवीर सिंह को जिला अध्यक्ष, इंजीनियर वेदप्रकाश सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष, इंजीनियर ध्रुव मोहन को जिला सचिव, इंजीनियर इश्फाक अली को जिला संयुक्त सचिव तथा इंजीनियर विशाल गंगवार को जिला वित्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शपथ दिलाई गई। बैठक में इंजीनियर देवेंद्र द्विवेदी, इंजीनियर अजीत कुमार, इंजीनियर नागेंद्र नारायण पांडेय सहित विभाग के कई अभियंता मौजूद रहे। संगठन ने नवगठित कार्यकारिणी के माध्यम से विभागीय हितों और गुणवत्ता पूर्ण कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


