41.3 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, 3 कोचिंग और 2 मॉल के बाद ‘द रॉयल जिम’ को अंतिम चेतावनी

Must read

फर्रुखाबाद, संवाददाता। लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड के बाद जिले में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित टीम ने बिना फायर सेफ्टी मानकों के संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।
प्रशासन की जांच में अब तक तीन कोचिंग सेंटरों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं शहर के दो प्रमुख मॉलों में फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर एनओसी से जुड़ी कमियां मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
इसी क्रम में शहर के चर्चित ‘द रॉयल जिम’ को भी प्रशासन ने अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है। जांच के दौरान जिम में फायर सेफ्टी संबंधी आवश्यक दस्तावेज और मानकों की कमी पाए जाने पर संचालक को निर्धारित समय के भीतर फायर एनओसी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर अनुपालन न होने पर जिम को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article