37.8 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

बड़ा मंगल मेला उत्सव धूमधाम से संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must read

 

फर्रुखाबाद। नया कोठापार्ची स्थित श्री राम जानकी महालक्ष्मी मंदिर में जेठ मास के अंतिम मंगलवार को श्री हनुमान महाराज का पूजन-अर्चन कर ‘बड़ा मंगल मेला उत्सव’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रातःकाल मंगल दर्शन व श्रृंगार पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। भव्य यज्ञ, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के बाद विद्वान पंडितों आचार्य पं. प्रमोद मिश्रा, विजय प्रकाश अवस्थी व पं. दिव्यांशु शुक्ला ने पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान अनिल कुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा मयंक गुप्ता, अशोक दुबे, सर्वेश दीक्षित, जीवू शुक्ला, संजीव मिश्रा, दीपू गुप्ता, अजय मनोज, राजेश मिश्रा, पंकज, मीनू पांडेय, रचित अग्रवाल, पंकज, विनय अग्रवाल, सुरेश दीक्षित (बाबा जी) सहित भक्तों ने भाग लिया।
सायंकाल भक्तों ने 108 सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी का भव्य दर्शन, महाआरती व महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन हुआ। देर रात्रि तक चले ‘बड़ा मंगल’ मेले का समापन आरती के साथ किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article