43 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

Must read

 

नई दिल्ली/अयोध्या। राम मंदिर के कथित चढ़ावा एवं दान प्रकरण की जांच को लेकर अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस प्रकरण में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) से जांच कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गई है।

याचिका में कथित तौर पर राम मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मामले से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए जांच ऐसी एजेंसी से कराई जानी चाहिए, जिस पर सभी पक्षों को भरोसा हो।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी ) का गठन किया है। एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है और मामले की जांच अभी जारी है। जांच टीम वित्तीय अभिलेखों, दस्तावेजों और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। याचिका में जांच की निगरानी न्यायालय के स्तर से कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग भी किए जाने की चर्चा है।
हालांकि अभी तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस याचिका पर सुनवाई की तारीख या किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं हुआ है। न्यायालय द्वारा याचिका स्वीकार किए जाने और सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article