40.5 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, लेबर पार्टी में नेतृत्व संकट गहराया

Must read

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है, जिससे सत्तारूढ़ लेबर पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्टार्मर ने कहा है कि वह नए नेता के चुने जाने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे।

सूत्रों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबर पार्टी के भीतर पिछले कई महीनों से असंतोष बढ़ रहा था। हालिया स्थानीय चुनावों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन, महंगाई, आर्थिक दबाव और आव्रजन नीति को लेकर उठे सवालों ने स्टार्मर पर दबाव बढ़ा दिया था।

अपने भावुक संबोधन में स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने पार्टी और देश के हित में यह फैसला लिया है। उन्होंने पिछले दो वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और नए नेतृत्व को पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया। अब लेबर पार्टी में नए नेता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व ग्रेटर मैनचेस्टर मेयर एंडी बर्नहैम को प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है और उन्हें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी मिलने की खबर है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह इस्तीफा केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि ब्रिटेन की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो सकता है। स्टार्मर के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन को पिछले एक दशक में एक और नए प्रधानमंत्री की तलाश करनी पड़ रही है, जिससे राजनीतिक अस्थिरता पर भी बहस तेज हो गई है। ब्रिटेन में अब सबकी निगाहें लेबर पार्टी की नेतृत्व चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं, क्योंकि नया नेता ही देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article