38.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

अमित शाह ने घुसपैठियों को दी चेतावनी, कहा- एक-एक को चुनकर बाहर निकाला जाएगा, जो देश में जन्मा है वही रहेगा

Must read

कोल्हापुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कोल्हापुर (Kolhapur) में एक सभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का दृढ़ संकल्प किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोल्हापुर में सभा को संबोधित करते उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर निशाना साधा और इसके साथ ही कहा कि एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में वही रहेगा जो यहां जन्मा है।

बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद इसी शर्त पर दिया है कि बंगाल की सीमाओं पर घुसपैठ पूरी तरह से समाप्त कर दी जाएगी। BJP की सत्ता बनते ही बंगाल में शर्त पूरी करने की दिशा में काम होना शुरू भी हो गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज विश्वास के साथ कोल्हापुर की धरती से कह कर जाता हू. यह विश्वास दिलाता हूं कि न केवल बंगाल की सीमाओं से घुसपैठ बंद हो जाएगी बल्कि पूरे भारत की सीमा से घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे। अमित शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में संभावित टूट की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले लोगों को एकनाथ शिंदे का नाम लेते समय ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ कहना पड़ता था, लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा है और केवल एक ही शिवसेना है।

गृह मंत्री ने राम जन्मभूमि आंदोलन का भी जिक्र किया और कहा कि हमें बहुत से लोग बताते थे कि मंदिर नहीं बनेगा, लेकिन अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। शाह ने शनिवार को कोल्हापुर के श्री अंबाबाई महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन और पूजा की। उन्होंने इस मौके पर लोगों की भलाई की कामना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कांग्रेस की गोद में बैठे उद्धव जी घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलकर अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं। मैं उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article