मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) में एक भीषण सड़क हादसा (Road accident) हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दी, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बता दें कि घटना कटघर थाना क्षेत्र का है, एक परिवार के चार लोग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने ठोकर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि मां, बेटे और साली की मौके पर ही सांसें थम गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों की लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।


