25 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मुख्य बाजार में दुकानदारों का सामान उड़ गया और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं, जिसने देखते ही देखते भीषण आंधी का रूप ले लिया। आंधी के कुछ ही देर बाद इलाके में झमाझम बारिश भी शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी का सबसे ज्यादा असर नवाबगंज नगर के मुख्य बाजार मार्ग पर देखने को मिला। अचानक आई आंधी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण कई दुकानदारों के बाहर रखा सामान काफी दूर जा गिरा। दुकानदार आंधी और धूल के बीच अपनी दुकानों का सामान समेटने के लिए भागते नजर आए। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़कों पर चल रहे राहगीरों और बाइक सवारों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। धूल के गुबार के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई, जिसके चलते बाइक सवारों को दुर्घटना से बचने के लिए रास्ते में ही अपने वाहन रोकने पड़े। आंधी के तुरंत बाद शुरू हुई तेज बारिश ने सड़क पर मौजूद लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गौरतलब है कि मौसम के इस बदले मिजाज को लेकर प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई थी। नवाबगंज क्षेत्र के अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन पर शाम करीब 5 बजे ही मौसम का अलर्ट मैसेज आ गया था। बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित होने की खबर है। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article