33 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

केन्या के बालिका आवासीय स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की जिंदा जलकर मौत

Must read

केन्या: पूर्वी अफ्रीकी देश Kenya में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। मध्य केन्या के गिलगिल इलाके में स्थित Utumishi Girls Academy के छात्रावास में भीषण आग लगने से 16 छात्राओं की जिन्दा जलकर मौत हो गई, जबकि दर्जनों छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिस स्कूल में हादसा हुआ वह राजधानी Nairobi से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित है।

जानकारी के अनुसार, आधी रात के आसपास आग छात्रावास की पहली मंजिल पर भड़की थी और देखते ही देखते इसने पूरे ब्लॉक को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय हॉस्टल में करीब 220 छात्राएं मौजूद थीं। आग इतनी भयावह थी कि पूरा भवन करीब दो घंटे तक धधकता रहा। मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने तड़के करीब 3 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हादसे में 79 लोग घायल हुए, जिनमें से 71 को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया है।

शिक्षा मंत्री जूलियस मिगोस ने बताया कि स्कूल में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ाई और आवासीय सुविधा के साथ रहती हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। केन्या में बोर्डिंग स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

कई मामलों में छात्रों द्वारा जानबूझकर आग लगाने की बात सामने आई थी। सबसे भयावह घटना साल 2001 में हुई थी, जब मचाकोस काउंटी के एक स्कूल हॉस्टल में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी। वहीं, 2024 में भी मध्य केन्या के एक छात्रावास में आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई थी। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रावासों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article