नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, जिला इकाइयों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक नितिन नवीन संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर फीडबैक लेंगे। भाजपा हाईकमान लगातार राज्यों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है और इसी कड़ी में उत्तराखंड दौरे को अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा भी की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का प्रयास है कि जमीनी स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाए।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारी में जुट गई है और वरिष्ठ नेताओं के लगातार राज्यों के दौरे उसी रणनीति का हिस्सा हैं।


