37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

अखिलेश यादव की करीबी सर्किल में बढ़ती राघव दत्त मिश्रा की सक्रियता

Must read

– उर्मिला राजपूत का भोजपुर से आना लगभग तय
लखनऊ/फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा फर्रुखाबाद के सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा को लगातार मिल रही राजनीतिक तरजीह अब जिले की राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बनती जा रही है। मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने राघव दत्त मिश्रा से जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव से संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए, सैफई परिवार की पारिवारिक सदस्य उर्मिला राजपूत का भोजपुर से चुनाव लड़ना भी लगभग तय माना जा रहा, वो अलग बात है चेहरा उनका हो और प्रत्याशी उनकी बहु पंचशील की पत्नी उर्मिला राजपूत घोषित हों।
सपा के भीतर यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में संगठनात्मक और राजनीतिक स्तर पर राघव दत्त मिश्रा की भूमिका और मजबूत हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article