37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

ग्वारी डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल; 5 गिरफ्तार, 4.64 लाख नकद, तमंचे व जेवर बरामद

Must read

बाराबंकी, 27 मई 2026:। बाराबंकी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बीते 22 मई को देवा के ग्वारी गांव में हुई किराना व्यवसाई के घर बड़ी लूट का खुलाशा किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया स्वाट, सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम ने बीते 22 मई को ग्राम ग्वारी में हुई सनसनीखेज लूट की घटना में शामिल पांच बदमाशो को मुठभेड़ के दौरान आज बुधवार को भोर पहर गिरफ्तार किया।जिसमे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल हो गए।पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट के 4 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, चार तमंचे .315 बोर, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। 22 मई 2026 को किराना व्यवसाई आलोक कुमार जायसवाल निवासी ग्वारी चौराहा, मजरे शाहपुर, थाना देवा ने तहरीर दी कि रात में लगभग आधा दर्जन सशस्त्र अज्ञात बदमाश घर के पीछे के दरवाजे से घुस आए। परिजनों से मारपीट कर घर में रखे जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। तहरीर पर थाना देवा में बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आज 27 मई को स्वाट व सर्विलांस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा व सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को ट्रेस किया।तो बदमाशो की लोकेशन गोवर्धन कॉलोनी गेट के पास मिली।आनन फानन में पहुँची पुलिस ने लूट कांड में शामिल बदमाशो को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ में जसीम अहमद निवासी अलहइयापुर, कैसरगंज, बहराइच व सैफ पुत्र याकूब निवासी सोढ़ीपुर, घुंघटेर,घायल हो गए। वहीं अन्य मो. इस्माइल निवासी चांदपुर रुधौली, रामपुर मथुरा, सीतापुर; मो. अबरार निवासी ददरा नोखेपुरवा, बड्डूपुर, बाराबंकी व बलवंत सिंह निवासी देवगांव पश्चिम, सांगीपुर, प्रतापगढ़ को वैगनआर कार समेत गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास लूटा हुआ 4.64 लाख रुपये, 4 तमंचे .315 बोर, 2 खोखा व 4 जिंदा कारतूस, पायल, झुमकी, माला, अंगूठी, हार, मांग टीका, नथुनी, झूमर, हाथफूल, बिछुआ समेत करीब 72 ग्राम सोने के जेवर व चांदी के आभूषण मिले। साथ ही विक्टोरिया फोटो वाला 10 ग्राम का चांदी का सिक्का भी बरामद हुआ।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गैंग का सरगना बुलंदशहर का रोहित जाट है। गैंग पहले रेकी कर कम सदस्यों वाले धनाढ्य घरों व प्रतिष्ठानों को चिन्हित करता था। बाराबंकी के अलावा लखनऊ, सीतापुर व गोंडा में भी वारदातें कर चुके हैं। रोहित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार सैफ उर्फ बादशाह पर सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी में 8 मुकदमे हैं। इस्माइल पर लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर में चोरी, एनडीपीएस, गैंगस्टर समेत 16 केस दर्ज हैं। जसीम पर बाराबंकी व बहराइच में 5 मुकदमे हैं।

खुलासे में स्वाट प्रभारी उ0नि0 अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवा यशकांत सिंह समेत स्वाट, सर्विलांस व थाना देवा की टीम शामिल रही। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article