37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

बाराबंकी: प्रसव ऑपरेशन में महिला के शरीर में कॉटन छोड़ने का आरोप, पिता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Must read

रामनगर, बाराबंकी, 26 मई 2026: प्रसव ऑपरेशन के दौरान महिला के शरीर में कॉटन छोड़ दिए जाने के सनसनीखेज आरोप से हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पिता ने जनसुनवाई पोर्टल पर जिलाधिकारी से शिकायत कर दोषी डॉक्टरों, अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

नगर पंचायत रामनगर निवासी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि 2 मार्च 2026 की रात प्रसव पीड़ा होने पर पुत्री शालू पांडेय को बाराबंकी की खोया मंडी स्थित न्यू सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 5 मार्च को ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। आरोप है कि 13 मार्च को डिस्चार्ज के बाद से ही शालू के पेट में असहनीय दर्द, सूजन व अन्य समस्याएं शुरू हो गईं। कई बार अस्पताल में शिकायत के बावजूद डॉक्टर सही कारण नहीं बता सके।

मामला 19 मई को तब गंभीर हुआ जब अचानक शालू के यूरिन मार्ग से एक बड़ा टुकड़ा बाहर निकल आया। परिजन उसे सीएचसी रामनगर ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड में बच्चेदानी में सूजन मिली। परिवार का आरोप है कि निकला टुकड़ा कॉटन था जो ऑपरेशन के दौरान शरीर में छूट गया था।

पीड़िता के पिता का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, जांच दस्तावेज और कॉटन के फोटोग्राफ उनके पास मौजूद हैं। पीड़िता का इलाज अभी जारी है। परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article