31 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

पीएम मोदी की अपील का असर, ‘नमो भारत’ में यात्रियों की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Must read

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में संचालित हाईस्पीड नमो भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में 8 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भीषण गर्मी और आरामदायक सफर के चलते नमो भारत लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के आंकड़ों के मुताबिक पहले जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन 92 से 93 हजार यात्री सफर करते थे, वहीं अब यह संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। सप्ताहांत पर भी यात्रियों की संख्या में तेजी आई है और अब रोजाना करीब 1.10 लाख लोग नमो भारत सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोग निजी वाहनों की बजाय वातानुकूलित और तेज रफ्तार नमो भारत ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। समयबद्ध सेवा और आधुनिक सुविधाओं के कारण यात्रियों का रुझान तेजी से इस ओर बढ़ा है।

नमो भारत ने मई 2026 के पहले सप्ताह में तीन करोड़ यात्री फेरों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया। मई 2025 में 55 किलोमीटर लंबे 11 स्टेशनों वाले कॉरिडोर पर एक करोड़ राइडरशिप पूरी हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में यह आंकड़ा दो करोड़ पहुंचा और अब महज पांच महीनों में तीन करोड़ का माइलस्टोन पार कर लिया गया।

यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर आठ अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article