फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ओमनिवास सेवा केंद्र, जटवारा जदीद, अंगूरी बाग में आयोजित तीन दिवसीय “राजयोग प्रशिक्षण शिविर” के दूसरे दिन शनिवार को “हेल्थ डे” मनाया गया।
कार्यक्रम में भाई-बहनों एवं नगरवासियों को योग, व्यायाम एवं सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न एक्सरसाइज, योगाभ्यास एवं एक्टिविटीज कराई गईं, जिससे उपस्थित लोगों ने शारीरिक एवं मानसिक ताजगी का अनुभव किया। साथ ही संतुलित दिनचर्या, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शोभा ने अपने वक्तव्य में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य केवल शरीर से नहीं, बल्कि मन की स्थिति से भी जुड़ा हुआ है। यदि मन शांत एवं सकारात्मक हो तो शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग, मेडिटेशन एवं सात्विक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “स्वस्थ तन और शांत मन ही सुखी जीवन की वास्तविक पूंजी है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने का संकल्प लिया। अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।


