34 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में पुणे की लेक्चरर गिरफ्तार

Must read

पुणे: सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की एक लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के फिजिक्स प्रश्नपत्र को चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। एजेंसी के अनुसार, उन्हें इस पूरे लीक नेटवर्क का एक अहम स्रोत माना जा रहा है।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी मनीषा हवलदार पुणे के एक स्कूल में कार्यरत थीं और उन्हें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था। इसी कारण उन्हें फिजिक्स प्रश्नपत्र तक पहुंच प्राप्त थी। आरोप है कि अप्रैल 2026 में उन्होंने कुछ प्रश्न दूसरी आरोपी मनीषा मंधारे को साझा किए थे, जिन्हें बाद में लीक नेटवर्क में इस्तेमाल किया गया।

जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले में पहले भी मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो बॉटनी की शिक्षिका हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि लीक किए गए प्रश्न नीट परीक्षा के फिजिक्स पेपर से मेल खाते हैं। सीबीआई ने देशभर में कई जगह छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य सबूत जब्त किए हैं।

अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई का दावा है कि वह पेपर लीक नेटवर्क के मुख्य स्रोत तक पहुंच चुकी है और बिचौलियों की भी पहचान कर ली गई है। एजेंसी पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, जबकि मामला शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article