34 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

झांसी में धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या

Must read

झांसी: झांसी (Jhansi) जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाई में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या (murdered) कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुढ़ाई निवासी रजनी अहिरवार (35) का शव शुक्रवार तड़के घर में खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि मृतका की 10 वर्षीय बेटी मुस्कान ने रात करीब तीन बजे मां को घायल अवस्था में देखा और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे में खून फैला देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है।

मृतका की सास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतका का पति मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article