37 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

लापता युवक मामले में बड़ी कार्रवाई, फतेहगढ़ कोतवाल लाइन हाजिर, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद गिरी गाज

Must read

फर्रुखाबाद। लापता युवक के मामले ने अब बड़ा प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र से युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने और पुलिस की कथित लापरवाही पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, जिसके बाद फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार याकूतगंज निवासी सुनील पुत्र रमेश चंद बीती 19 तारीख से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोतवाली फतेहगढ़ में हाजीगंज याकूतगंज निवासी मलिक, उसके भाई सोरिस और खलीज उर्फ खालिद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही बना रहा,आखिर सुनील कहां है? युवक की बरामदगी न होने से परिजनों का गुस्सा लगातार बढ़ता गया। परिवार का आरोप था कि पुलिस ने गिरफ्तारी तो कर दी, लेकिन युवक की तलाश को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

मामला जब स्थानीय स्तर पर नहीं सुलझा तो परिजन हाईकोर्ट पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और मामले में लापरवाही को गंभीर माना। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article