41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

आपसी सहमति से सभी पदों पर निर्विरोध हुआ टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव

Must read

फर्रुखाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार दिलचस्प राजनीतिक समीकरण सामने आने के बाद चुनाव अधिकारी और उपचुनाव अधिकारी के विशेष प्रयास से आपसी सहमति बन जाने के बाद चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन महत्वपूर्ण पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया था। अध्यक्ष पद के लिए सुतीक्ष्ण कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार माथुर,व राय कुमार अग्रवाल ने नामांकन कराया था।आपसी समझौते के बाद श्री तिवारी व श्री अग्रवाल ने नामांकन वापस ले लिया और प्रवीण कुमार माथुर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गये।

उप चुनाव अधिकारी राकेश सक्सेना के अनुसार सात पदों के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें महामंत्री, कोषाध्यक्ष और एडिटर पद के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने के कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था

महामंत्री पद पर राम जी वाजपेई अकेले उम्मीदवार थे वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनीता कटियार और एडिटर पद पर आशीष गुप्ता ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया और निर्विरोध निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कमलेंद्र कुमार और राज गौरव पांडेय ने दावेदारी की बाद में राजगौरव ने नामांकन वापस ले लिया ऐसे में प्रमोद त्रिपाठी व कमलेंद्र उपाध्यक्ष बने। सचिव पद के लिए दलपत सिंह, अविनाश दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दीपांशु मिश्रा ने नाम वापस ले लिया और सहाबुल इस्लाम सिद्दीकी निर्विरोध निर्वाचित हुए। एडीटर पद पर आशीष गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए।उप चुनाव अधिकारी राकेश सक्सेना ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article