41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

लखीमपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

Must read

 

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हादसे में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सीएम योगी ने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करे और आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाई जाए।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
प्रदेश सरकार की ओर से हादसे के कारणों की भी जांच कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article