44.7 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के नेतृत्व में कुर्मी क्षत्रिय सभा का स्वागत

Must read

– भाजपा नें झोंक़ी ताकत, अगले चुनाव में समर्थन का माहौल
– छत्रपति शिवाजी की मूर्ति पर पहुंचे सजातीय नेताओं ने किया माल्यार्पण
– स्वागत से गदगद हुए धीरेन्द्र मोहन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के महरूपुर सहजू क्षेत्र में सामाजिक और जातीय संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक और कोआपरेटिव बैंक फर्रुखाबाद कन्नौज अध्यक्ष कुलदीप गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं और समर्थकों ने लखनऊ से आए जातीय संगठन के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र मोहन कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप गंगवार सहित महिला पदाधिकारी को फूल मालाओं से लादा गया । इससे पहले काली नदी के पुल पर जिले के भाजपा नेताओं संगठन के नेताओं का स्वागत किया और दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ इस्तकबाल हुआ।
महरूपुर सहजू स्थित भाजपा नेता प्रदीप कटियार के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रीय समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में फूल-मालाओं और नारों के साथ सजातीय संगठन का अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान संगठन की सामाजिक गतिविधियों,कुर्मी समाज के युवाओं की भागीदारी और समाज के उत्थान को लेकर चर्चा भी हुई। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जहानगंज, अरविन्द कटियार, नें समर्थको संग पहुंच माहौल केसरिया किया।
कार्यक्रम में नवरत्न वर्मा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे। वहीं संगठन पदाधिकारियों ने अध्यक्ष धीरेन्द्र मोहन कटियार के माध्यम से पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के प्रति आभार व्यक्त किया और भाजपा नेता एवं नगर पालिका कायमगंज के अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार, कायमगंज विधायक पति डॉक्टर अजीत गंगवार पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र सुरजीत गंगवार से कहा कि समाज को संगठित करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों की भीड़ और उत्साह चर्चा का विषय बना रहा। क्षेत्र में इस आयोजन को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।भाजपा नेता विमल कटियार, अशोक कटियार, प्रमुख भूमिका में रहे।
बता दें, कुर्मी समाज के संगठन के प्रांतीय सम्मेलन क़ी तैयारियां कई दिनों से चल रहीं थीं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सजातीय नेताओं ने अपने इस कार्यक्रम में अपने समाज को जोड़कर सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंक की थी, लम्बे समय बाद कुर्मी समाज सदर विधानसभा से लेकर जनपद स्तर पर एक झंडे के नीचे खड़ा दिखाई दिया, और कायमगंज में एकजुटता का ध्वजवाहक बना। कार्यक्रम में आए हुए लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था अनिल कटियार चंदू बाबू, पवन कटियार कन्नौज के जिलाध्यक्ष अमन गंगवार, मायाकांत कटियार उर्फ़ लाला, संजू कटियार नें क़ी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article