32.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

धीरेन्द्र के प्रोटोकॉल के आगे धराशाई हुए कुर्मी दिग्गज

Must read

 

 =क्षेत्रीय विधायक डा० सुरभि व उनके पति डा० अजीत की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय
=कुर्मी समाज के वरिष्ठ वकील जवाहर सिंह गंगवार बैठे रहे सभागार के बाहर बरझाला और कई जगहों पर हांथों में माला लिए खडे रहे कुर्मी क्षत्रप नही रूका राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला, मिला था सभापति विमल कटियार का

प्रोटोकॉल यूथ इंडिया संवाददाता

फर्रुखाबाद। कभी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का हिस्सा रहे कुर्मी नेता धीरेन्द्र मोहन कुर्मी क्षत्रिय महासभा का झंडा लेकर प्रांतीय अधिवेशन करने फर्रूखाबाद क्या आये मानो दिग्गजों की छतरी ही उडा ले गये। कायमगंज विधानसभा में जगह जगह उनके स्वागत के लिए खडे किये गये युवा क्षत्रपों की हाथों में मालाएं तपती धूप में ही झुलस गईं और वाहनों के काफिले निकलते चले गये। कारण सिर्फ क्षेत्रीय विधायक के समर्थक होने का ठप्पा रहा।
कायमगंज के एक गेस्ट हाउस में कुर्मी क्षत्रिय महासभा लखनऊ का प्रांतीय सम्मेलन रविवार को आयोजित था संगठन के नेता धीरेन्द्र मोहन जो राज्य सरकार में लोकसेवक के पद पर सपत्नीक लखनऊ में तैनात है। उनके स्वागत का विशेष प्रबंध भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कटियार और आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार के हाथों था। विमल को मिले प्रोटोकॉल का जलवा भी धीरेन्द्र को फर्रूखाबाद आगमन पर मिला था। उनके वाहन को स्कॉट करने के लिए पुलिस की एक अलर्ट कार और कई सिपाही प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दवाव में तैनात कराये गये थे। पूर्व विधायक और कोआपरेटिव बैंक के फर्रूखाबाद कन्नौज के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार स्वयं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तठस्थ थे। जैसे ही महरूपुर सहजू से धीरेन्द्र मोहन का काफिला बढ़ा तो तमाम भाजपा नेताओं की चमचमाती कारों का काफिला बढ़ता चला गया। रास्ते में कई जगहों पर भाजपा नेता अशोक कटियार और कुलदीप गंगवार सहित विमल के प्रयासों से सामाजिक संगठनों की युवाओं को स्वागत के लिए तैयार किया गया था। लेकिन काफिला गुजरता गया और हाथों की मालएं सूखती रहीं। कायमगंज विधायक के अति करीबी बतन गंगवार अपने बरझाला प्रतिष्ठान के बाद करीब दर्जनों समर्थकों के साथ इंतजार में सुबह से भूखे प्यासे खडे ही रहे। काफिला केवल इस कारण नही रोका गया कि समर्थक डा० सुरभि के थे।
इस सम्ब्ंाध में जब विधायक पति डा० अजीत से पूंछा गया तो बताया कि वह लखनऊ में है, उन्हें काफी विलंब से कार्यक्रम का न्योत मिला था।
नहीं दी गई सरदार पटेल मंच और वाहिनी को तबज्जो
फर्रुखाबाद। वर्षो से कड़ी मेहनत और एकजुटता की वयार चला रहे जनपद से स्थापित सरदार पटेल युवा मंच और सरदार पटेल युवा वाहिनी जो आज कानपुर व आसपास जनपदों तक प्रभावी है। उनके पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में तबज्जों नही मिली। भाजपा नेता अशोक कटियार के आग्रह पर एकजुटता की मिसाल कायम करने दोनों संगठन सुबह से ही तैयारी में थे लेकिन कुर्मी समाज के कुछ लोग कन्नौज एवं फर्रूखाबाद में कुर्मी क्षत्रिय महासभा को प्रभावी करने की मुहिम चला रहे है। जिसके चलते तमाम युवा क्षत्रप उपेक्षा का शिकार कर दिये गये। वहीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जनपद में संस्थापक जवाहर सिंह गंगवार की अनदेखी भी चर्चा-ए-आम रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article