32.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

मेरे खून का आखिरी कतरा तक अपने समाज के लिए समर्पित

Must read

 

=कार्यक्रम की सफलता देख भावुक हुए पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार यूथ इंडिया संवाददाता

फर्रुखाबाद। तहसील कायमगंज में आयोजित सताजीय संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में उमड़ी भीड़ देख भावुक हुए पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि उनके खून का आखिरी कतरा तक अपने समाज के लिए समर्पित है।
यूथ इण्डिया से रूबरू श्री गंगवार ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि जनपद की राजनीति में उन्हें सभी वर्गो का सम्मान और समर्थन सदा से प्राप्त रहा है। ऐसे में उनके समाज में उनके प्रति जो एकजुटता दिखाकर अधिवेशन को सफल बनाया है यह सफलता मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होने कार्यक्रम में पहुंचे जनपद के कोने कोने से आये गणमान्य सजातीय लोगों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तपती धूप में जिस प्रकार लोगों ने कार्यक्रम में पहुंच तन मन धन से सहयोग किया है यह अविष्मरणीय है और वह अपने समाज के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। उन्होने कुर्मी क्षत्रिय महासभा लखनऊ के पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया कि उन्होने अपना कीमती समय इस कार्यक्रम में प्रदान किया। वहीं महासभा ने भी दिल खोलकर कहा कि ऐसा स्वागत और सम्मान उन्हें पूरे प्रदेश में पहली बार मिला है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article