30 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से शिक्षक घायल, हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी नाजिर खां गंगा कटरी क्षेत्र के गांव नियामतपुर भूकसी स्थित एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। मंगलवार को वह बाइक से शमशाबाद की ओर आ रहे थे। बताया गया है कि सुल्तानगंज खरेटा के निकट मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर एकत्र हो गए और घायल को संभालने का प्रयास किया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग घबराई हालत में मौके पर पहुंचे।
परिजन घायल शिक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article