29 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

एसपी आरती सिंह के निर्देश पर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, उपद्रवियों में मचा खौफ

Must read

 

पुलिस के बूटों की गूंज से दहला चाचूपुर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा… उपद्रवियों की तलाश में लगातार चल रही दबिश

अमृतपुर/फर्रुखाबाद

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में पुलिस पर हुए पथराव और बवाल के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के सख्त निर्देश पर रविवार को गांव में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय और थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने थाना फोर्स, जोनल टीम और क्यूआरटी टीम के साथ गांव की गलियों में पैदल मार्च किया। पुलिस जवानों के कदमों और सुरक्षा बल की मौजूदगी से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने साफ कर दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है और लगातार संदिग्ध लोगों की पहचान कर दबिश दी जा रही है। पुलिस की सख्ती का असर यह रहा कि कई संदिग्ध युवक गांव छोड़कर बाहर चले गए हैं।
बताया जा रहा है कि बवाल और पुलिस पर हमले के बाद प्रशासन ने गांव को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि रात-दिन गश्त जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जिन लोगों ने पुलिस पर हमला कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस का सख्त पहरा और प्रशासन की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article