फर्रुखाबाद । सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी एवं पांडिचेरी में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के अवसर पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आवास विकास तिराए पर जीत का हर्ष व्यक्त करने एकत्रित हुए भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत,अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह एवं एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाई और मिष्ठान वितरण व झालमुढी वितरित की।भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के नतीजे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी थी। ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति को वहां की जनता ने सिरे से खारिज दिया। भाजपा ने 2016 के विधानसभा चुनाव में मात्र तीन सीट 2021 के चुनाव में 77 सीट और 2026 के चुनाव में करीब 200 सीटों पर जीत हासिल करते हुए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की जीत है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से कभी भटकती नहीं है जिसके परिणाम स्वरूप लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद भारतीय जनता पार्टी बंगाल के अंदर सरकार बनाने जा रही है विकास व सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने बंगाल की जनता का दिल जीत लिया परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार लगातार सरकार बनाएगी।
इस कार्यक्रम के अवसर पर अमरदीप दीक्षित जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता मुकेश गुप्ता कुलदीप पाल विकास पांडे पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी अंकित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मयंक गुप्ता अमन अवस्थी अतुल सिंह चौहान डॉ उदय प्रताप सिंह नितिन प्रताप सिंह प्रांजल अग्निहोत्री पीयूष त्रिपाठी कृष्ण मुरारी राजपूत देवेंद्र परमार सभासद सुनील तिवारी शिवम दुबे अभिषेक बाजपेई ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।
बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाई खुशी, छुड़ाई आतिशबाजी


