39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

बंगाल फतह का बिगुल: मोदी – शाह के सम्मान मे रमेश अवस्थी,बंगाल मे ‘कमल खिलाने’ को लगातार झोंके ताकत

Must read

– यूपी से सबसे भरोसेमंद चेहरा
– दिन रात मिशन के तहत किये एक
कोलकाता/कानपुर। पश्चिम बंगाल के सियासी रण में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है और इसी कड़ी में देश के गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन मे सांसद रमेश अवस्थी की अहम रणनीतिक बैठकें चुनावी तापमान को और बढ़ा रहीं है। उधर गृह मंत्री से हाई-प्रोफाइल मुलाकात में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सांसदों में शुमार रमेश अवस्थी की मौजूदगी ने साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी ने उन्हें बड़े मिशन के लिए मैदान में उतारा है।
सूत्रों के मुताबिक, बंगाल प्रवास के दौरान हुई इस बैठक में बूथ मैनेजमेंट से लेकर माइक्रो लेवल चुनावी रणनीति तक गहन मंथन हुआ। रमेश अवस्थी ने गृहमंत्री से मुलाकात के बाद साफ कहा कि बंगाल की जनता का रुझान इस बार निर्णायक है और “कमल खिलना तय” है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि रमेश अवस्थी उन चुनिंदा सांसदों में गिने जाते हैं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का विशेष विश्वास है। संगठनात्मक पकड़, जमीनी नेटवर्क और आक्रामक चुनावी शैली के चलते उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं।
बंगाल में भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। ऐसे में अवस्थी जैसे नेताओं की सक्रियता इस बात का संकेत है कि पार्टी कोई भी चूक नहीं करना चाहती। पार्टी बैठकों के बाद जिस तरह का आत्मविश्वास भाजपा नेताओं में दिखा, उसने साफ कर दिया है कि इस बार मुकाबला बेहद तीखा है।
वहीं विपक्ष इसे भाजपा की “ओवर कॉन्फिडेंस” रणनीति बता रहा है, लेकिन भाजपा खेमे का दावा है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर जनता बदलाव के मूड में है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article