20 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

रक्षा मंत्रालय का वरिष्ठ ऑडिटर को सीबीआई ने किया अरेस्ट, 10 लाख की घूसखोरी मामले में हुई कार्रवाई

Must read

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले रक्षा लेखा कार्यालय के वरिष्ठ ऑडिटर को एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक निजी रक्षा आपूर्तिकर्ता भी है।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार वरिष्ठ ऑडिटर दीप नारायण यादव अफ्रीका एवेन्यू स्थित डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स में तैनात है। यादव पर आरोप है, उसने लंबित बिलों को पास न करने और भविष्य में बिलों का भुगतान रोकने की धमकी दी थी। इसके बदले उसने कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की थी। यादव ने कारोबारी से घूस की पहली किश्त के रूप में 8 लाख रुपये रक्षा आपूर्तिकर्ता आकाश कपूर को देने के लिए कहा था।

कारोबारी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की, जिसके बाद कपूर के कर्मचारी दिनेश को घूस की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि दिनेश की गिरफ्तारी के बाद उसके मालिक कपूर को गिरफ्तार किया गया। कपूर और उसके नौकर से पूछताछ में रक्षा लेखा कार्यालय के वरिष्ठ ऑडिटर का नाम सामने आया, जिसके बाद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article