33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

आयुष एकेडमी बनी विजेता, महिला वॉलीबॉल-हैंडबॉल लीग का समापन

Must read

 

शाहजहांपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल लीग का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन दून इंटरनेशनल स्कूल में किया गया, जिसमें जिले की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवर अभियंता अनिता, स्कूल प्रबंधक डॉ. जसमीत साहनी और जिला खेल अधिकारी एसपी वमनिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद आयुष एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। दून इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा, जबकि नवोदय विद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं के उत्थान के लिए ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ जैसी प्रतियोगिताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो बेटियों को आगे बढ़ने का मंच देती हैं। अवर अभियंता अनिता ने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेलों में उनका योगदान सराहनीय है। डॉ. जसमीत साहनी ने कहा कि दून स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास में भी निरंतर योगदान देता रहेगा। वहीं, प्रधानाचार्य शमा जैदी ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को अहम बताया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी और अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर देवेश वाजपेई, निशांत, पंकज सक्सेना, हरिओम शर्मा, मयंक मिश्रा, देशराज, सुमन, शिखा, मुजाहिद, शकील, सिंपल गुप्ता, फरह नाज, उमेश राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article