29 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

लोहिया पुरुष चिकित्सालय में जांच सुविधाओं की कमी, मरीज निजी लैबों के चक्कर काटने को मजबूर

Must read

फर्रुखाबाद, संवाददाता।
जनपद के डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में आवश्यक जांच सुविधाओं के अभाव के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में कई महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को अस्पताल में जांच न हो पाने के कारण बाहर प्राइवेट लैबों में जांच करानी पड़ रही है। इन निजी लैबों में जांच के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त या कम लागत पर जांच की सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में उन्हें जेब ढीली करनी पड़ रही है। कई मरीजों ने बताया कि चिकित्सक द्वारा लिखी गई जांचें अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बार-बार बाहर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में सभी आवश्यक जांच सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और उन्हें निजी लैबों के शोषण से बचाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article