28 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

स्मार्ट मीटर बना ‘संकट’, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — SDO को सौंपा शिकायत पत्र

Must read

 

शाहजहांपुर। जिले में बिजली विभाग की ‘स्मार्ट मीटर’ योजना अब आम उपभोक्ताओं के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है। लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने युवा समाजवादी नेता अतुल मौर्या के नेतृत्व में SDO विद्युत को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर शुरू से ही खामियों से घिरे हुए हैं। मीटर लगने के बाद से बिजली सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई बार रिचार्ज कराने के बावजूद अचानक लाइट कट जाना आम बात बन चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं।लोगों ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर के चलते बिलिंग व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। सही खपत की जानकारी नहीं मिल रही, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तकनीकी जानकारी के अभाव में ग्रामीण और गरीब वर्ग के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।शिकायती पत्र में उपभोक्ताओं ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर की निष्पक्ष जांच कराई जाए, खराब मीटरों को तत्काल बदला जाए और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब सवाल यह है कि ‘स्मार्ट’ कहे जाने वाले ये मीटर कब तक उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बने रहेंगे और बिजली विभाग इस बढ़ते असंतोष को कैसे संभालेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article