28 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

प्रशासनिक फेरबदल: चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Must read

 

संभल
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने रविवार को चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए चंदौसी और गुन्नौर के एसडीएम समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है।

नई तैनाती के तहत नीतू रानी को चंदौसी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि विकास चंद्र को गुन्नौर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। विकास चंद्र पहले जिला कलेक्ट्रेट बहजोई में तैनात थे, जहां से उन्हें अब गुन्नौर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में गुन्नौर के पूर्व एसडीएम अवधेश कुमार को डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें चंदौसी में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है और नीतू रानी के कार्यकाल से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं चंदौसी के पूर्व एसडीएम आशुतोष तिवारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विकास चंद्र के कार्यकाल से जुड़े सभी मामलों का प्रभार सौंपते हुए एसडीएम न्यायिक, संभल और ईआरओ 32 असमोली विधानसभा क्षेत्र का कार्यभार दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जिले में कई प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। इससे पहले रामानुज को हटाकर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था और उनकी जगह निधि पटेल को संभल का नया एसडीएम नियुक्त किया गया था।

संभल जिला पहले से ही प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, खासकर 24 नवंबर 2024 को हुई घटना के बाद। उस समय वंदना मिश्रा एसडीएम थीं, जिसके बाद लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article