एएसपी अनुराग सिंह ने किया स्वागत, अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
रामपुर। नए पुलिस नेतृत्व की शुरुआत हो गई है। आईपीएस अधिकारी सोमेंद्र मीना ने रामपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
उनके आगमन पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिष्टाचार भेंट कर नए अधिकारी का अभिनंदन किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस सोमेंद्र मीना ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
नए पुलिस प्रमुख के आगमन से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में रामपुर में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
आईपीएस सोमेंद्र मीना ने संभाला कार्यभार, पुलिस महकमे में नई ऊर्जा


