27 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

नव निर्माण के 9 वर्ष: विकास भवन में वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Must read

– ​ODOP और CM YUVA से युवाओं को मिला स्वरोजगार का संबल

– विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत लाभार्थियों को मिली टूलकिट

​आगरा, 18 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इसी कड़ी में विकास भवन परिसर में एक भव्य ‘वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को दर्शाया, बल्कि ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।

​ODOP और स्थानीय शिल्प को मिला नया आसमान

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) के स्टॉल रहे, जहां लेदर फुटवियर और मार्बल हस्तशिल्प के उत्कृष्ट नमूनों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय शिल्पियों को वैश्विक पहचान दिलाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। वहीं ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के तहत लगे ‘पेठा’ के स्टॉल ने क्षेत्र की सांस्कृतिक और खान-पान की विरासत को जीवंत कर दिया।

​CM YUVA और विश्वकर्मा श्रम सम्मान से सशक्त हुए हाथ

​विकास की मुख्यधारा से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा 5 लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही पारंपरिक कारीगरों के कौशल को सम्मान देते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में “बिज़नेस ऑन व्हील्स” के माध्यम से धूपबत्ती, लड्डू जी की पोशाक और पूजा सामग्री का प्रदर्शन कर युवा उद्यमियों ने स्वरोजगार के सफल मॉडल प्रस्तुत किए।

​बैंकिंग सेक्टर की सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उद्यमियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। योगी सरकार की इन नीतियों ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी वर्षों में उत्तर प्रदेश न केवल ‘उत्तम प्रदेश’ बल्कि स्वरोजगार और उद्यम का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article