19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

नव निर्माण के 9 वर्ष: योगी सरकार के ‘विजन’ से ब्रज बना निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन

Must read

– ताजनगरी आगरा में ₹56,000 करोड़ से अधिक का हुआ निवेश

– शिक्षा, फुटवियर और डेयरी सेक्टर में युवाओं को मिल रही नौकरियां

– सिंगल विंडो सिस्टम से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र ने ब्रज क्षेत्र (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी) की औद्योगिक तकदीर बदल दी है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी और निवेशक अनुकूल नीतियों के कारण आज यह क्षेत्र देश की नामी कंपनियों और निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। पिछले 9 वर्षों में यहां न केवल बुनियादी ढांचा सुधरा है, बल्कि एमएसएमई, फुटवियर, पर्यटन, शिक्षा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

आगरा में निवेश की भारी छलांग: 56 हजार करोड़ के एमओयू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का परिणाम है कि अकेले आगरा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों के 386 निवेशकों ने 56,447.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से 2093 करोड़ की लागत वाले 85 प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं, जिनसे लगभग 8061 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है।

धरातल पर उतरने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स में श्री आनंद स्वरूप एजुकेशनल ट्रस्ट (₹ 600 करोड़), हेरिटेज अग्रवन यूनिवर्सिटी (₹160 करोड़) अंजना सेंट्रल मल्टीप्लेक्स (₹80 करोड़), बीके फुटवियर (₹60 करोड़), मैग्नम फुटवियर (₹50 करोड़) और अनंतजीत डेयरी फार्म (₹5 करोड़) शामिल हैं। इन इकाइयों के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही सम्मानजनक नौकरियां मिल रही हैं।

मथुरा और फिरोजाबाद में निवेश की बहार

ब्रज क्षेत्र अब आर्थिक विकास का नया हब बन चुका है। फिरोजाबाद में कांच उद्योग के आधुनिकीकरण के साथ- साथ शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश हुए हैं। वहीं मथुरा की दिल्ली और आगरा से निकटता का लाभ उठाते हुए लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र में भारी निवेश आया है। मथुरा में डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेशकों ने गहरी रुचि दिखाई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

सिंगल विंडो सिस्टम से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

एक्सप्रेस- वे का जाल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और ‘निवेश मित्र’ जैसे सिंगल विंडो सिस्टम ने निवेशकों के मन में सुरक्षा और सुगमता का भाव जगाया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजनों ने उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर किया है।

उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार ने कहा कि उ.प्र. सरकार की निवेश- मित्र नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था ने उद्यमियों के भीतर विश्वास पैदा किया है। आगरा में केवल कागजों पर एमओयू नहीं हुए हैं, बल्कि बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं। एमएसएमई से लेकर बड़े औद्योगिक घरानों तक सभी को पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। हमारा मुख्य फोकस स्थानीय युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से इन उद्योगों से जोड़कर स्वरोजगार और नौकरी के अवसर प्रदान करना है।

रोजगार और आर्थिक समृद्धि का नया दौर

ब्रज क्षेत्र में आया यह हजारों करोड़ का निवेश केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यहां के सामाजिक- आर्थिक ढांचे में व्यापक बदलाव ला रहा है। हैंडीक्राफ्ट, मार्बल और चमड़ा उद्योग जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के साथ- साथ आईटी और शिक्षा में निवेश ने ब्रज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग को और सशक्त किया है।

आगरा जनपद में निवेश-

एमओयू- 386, निवेश- 56447.करोड़, रोजगार- 73218

ऑपरेशनल यूनिट्स- 85, निवेश- 2093 करोड़, रोजगार- 8061

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article